Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवती की मौत, पहले शादीशुदा युवक पर हत्या का मामला दर्ज

May 3, 2024

करनाल में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवती की मौत, पहले शादीशुदा युवक पर हत्या का मामला दर्ज

हरियाणा के करनाल में प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। दोनों में जहर एक होटल के कमरे में जहर निगला। जब दोनों की तबियत बिगड़ी तो होटल के स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। लड़की ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

लड़की की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी तनीशा के रूप में हुई है, युवक की पहचान सागर निवासी हांसी चौकी के रूप में हुई है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करनाल के नमस्ते चौक पर स्थित उमंग होटल के स्टाफ ने बताया कि जहर निगलने से पहले लड़का-लड़की में बहसबाजी भी हुई थी। कमरे से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।

लड़की के पिता ने कहा साजिशन खिलाया जहर

लड़की के पिता राजेंद्र ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा की यह सब सागर की सोची समझी साजिश है। तनीशा को मारने की नियत से उसे बहला फुसला कर जहर खिलाया गया। आत्महत्या दिखाने के लिए खुद सागर ने कम मात्रा में जहर लिया ताकि जान बच जाए और सिर्फ तबियत खराब हो।

तनीशा के पिता ने कहा कि सागर पहले से ही शादीशुदा है साथ ही 2 बच्चों का बाप है। युवती के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी तनिषा सेक्टर 12 में स्थित आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस में जॉब करती थी। उसकी ड्यूटी के समय सुबह 9 बजे का था। वह सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी लेकिन सागर उसे बहला फुसला कर अपने साथ होटल में ले गया।

सेक्टर 4 थाना पुलिस चौकी प्रभारी सुमित ने बताया कि मरहूम तनीशा के पिता राजेंद्र की शिकायत पर  सागर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें