Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदरकांड अध्याय भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की अटूट भक्ति को दर्शाता है : Nirbhay Badhwa

May 3, 2024

सुंदरकांड अध्याय भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की अटूट भक्ति को दर्शाता है : Nirbhay Badhwa

मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित श्रीमद रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे निर्भय बाधवा का कहना है कि सुंदरकांड अध्याय भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की अटूट भक्ति को दर्शाता है। श्रीमद रामायण भगवान राम और उनकी शिक्षाओं को प्रदर्शित करके दर्शकों का दिल जीत रहा है। आगामी सुंदरकांड अध्याय में, दर्शक भगवान हनुमान की बहादुरी, निष्ठा और बुद्धिमत्ता को देखेंगे क्योंकि वह माता सीता को खोजने और राम का संदेश पहुंचाने के महत्वपूर्ण मिशन पर निकले हैं।

सभी मुश्किलों को हराते हुए, भगवान हनुमान पर्वत देवता – मैनाक पर्वत जैसी विशालबाधाओं को पार करते हुए अपना सफर जारी रखेंगे, और समुद्री राक्षसी सुरसा पर विजयप्राप्त करेंगे, जो उन्हें पूरा निगलने की कोशिश करती है, और फिर भगवान हनुमानचतुराई से सिंहिका को भी मात देंगे जो हनुमान की छाया पकड़ती है और उन्हें निगलने कीकोशिश करती है, जिसके बाद वह अपनी यात्रा को जारी रखेंगे। लंका के तट पर पहुंचने पर, उनका सामना लंका की द्वारपाल देवी लंकिनी से होता है।

वह अपनी बेजोड़ ताकत और संकल्प से लंकिनी को एक भीषण युद्ध में हरा देते हैं, जो रावण के साम्राज्य के पतन का संकेत है। भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले, निर्भय वाधवा ने बताया,सुंदरकांड अध्याय भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की अटूट भक्ति और उनकीसेवा करने के लिये कोई भी कार्य सिद्ध करने की उनकी इच्छा को दर्शाता है। लंका पहुंचने केलिए समुद्र पार करके अपनी अपार शक्ति और चपलता दिखाते हुए,

भगवान हनुमान को रास्ते में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन राम पर उनका विश्वास दृढ़ रहता है और उन्हें मार्ग में आगे बढ़ने की शक्ति देता है। इस गाथा के इस महत्वपूर्ण हिस्सेकी शूटिंग करना रोमांचक अनुभव रहा है और यहां से, शो में बुराई के विरुद्ध अच्छाई केयुद्ध में ऐसे कई महत्वपूर्ण पल देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह, ‘श्रीमद रामायण’ पर प्रसारित ‘सुंदरकांड अध्याय’ रात 9:00 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें