Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांधी परिवार के ‘सेवक’ के नाते जो आदेश हुआ उसे स्वीकार करना धर्म : KL Sharma

May 3, 2024

गांधी परिवार के ‘सेवक’ के नाते जो आदेश हुआ उसे स्वीकार करना धर्म : KL Sharma

अमेठीः उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह आज भी चाहते हैं कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़े लेकिन परिवार का जो आदेश हुआ, एक ‘सेवक’ के नाते उसे स्वीकार करना उनका धर्म है। किशोरी लाल शर्मा ने गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए कहा, मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा।’’ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शर्मा को बधाई दी।

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, कि मैं सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा तथा यह सत्य है कि अमेठी में जंग एक भक्त और एक सेवक के बीच होगी..।’’ उन्होंने कहा, कि ‘गांधी परिवार का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता रहा है और आगे भी रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है। मैं एक सेवक के रूप में आया हूं और सेवक के रूप में ही काम करूंगा। अमेठी का एक-एक कार्यकर्ता परिवार से जुड़ा है।’’ कांग्रेस ने अमेठी में राजीव गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रतिनिधि रह चुके किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने शर्मा को एक ऐसा सर्मिपत कार्यकर्ता बताया जिन्होंने हमेशा पूरी लगन से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा की है।प्रियंका गांधी ने एक्स पर कहा, किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वह हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।

उन्होंने कहा, कि आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। अमेठी में शर्मा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें