Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंदर नगर में चोरों के हौंसले बुलंद,परिवार को कमरे में बंद कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

May 4, 2024

जोगिंदर नगर में चोरों के हौंसले बुलंद,परिवार को कमरे में बंद कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

जोगिंदरनगर उपमंडल के तलकेहड पंचायत के भेरू में देर रात चोरों द्वारा गहने और नगदी पर हाथ साफ करने का मामला पेश आया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलकेहड पंचायत के भेरू निवासी सुनीता देवी पत्नी संसार चंद ने शनिवार को पुलिस को बताया कि जब वह देर रात उन्हे दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर वह उठे और उन्होंने अपनी खिड़की से देखा उस दौरान चोरों ने उनके दुसरे कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस कमरें में रखे ट्रंक और अलमारी को तोडकर लाखों के गहने और नगदी को चुरा रफूचक्कर हो गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने शोर मचाया और अपने बेटे को भी इस बारे में बताया पर चोरों ने बाहर से दरवाजे में लॉक लगा दिया था। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों का शोर सुनकर वहां से चोर भाग गए। गांव वासियों ने उनके दरवाजे के लॉक को तोड़ कर दरवाजा खोला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस चौकी घट्टा की टीम को दी। जिसके बाद टीम ने मौके में आकर घटनास्थल का जायजा भी लिया। घट्टा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें