Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

साल के 4 महीनों में टैक कंपनियों ने की 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

May 5, 2024

साल के 4 महीनों में टैक कंपनियों ने की 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

 

नई दिल्ली : टैक सैक्टर में इस साल के पहले 4 महीनों में 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में छंटनी जारी है। टैक सैक्टर में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाला पोर्टल, लेऑफ डॉट एफवाई के लेटैस्ट आंकड़ों के अनुसार, 279 टैक कंपनियों ने 3 मई तक 80,230 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

2022 और 2023 में दुनिया भर की टैक कंपनियों ने 425,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी। वैश्विक मंदी ने आईटी/टैक और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रभावित किया। हाल ही में यूएस कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमैंट प्लेटफॉर्म स्प्रिंकलर ने लगभग 116 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। एक्सरसाइज इक्विपमैंट और फिटनैस कंपनी पेलोटन ने इस हफ्ते अपने 15 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने पुनर्गठन के चलते लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया। एलन मस्क द्वारा संचालित टैस्ला ने अपने वैश्विक कार्यबल से 10 प्रतिशत यानी 14,000 कर्मचारियों की कटौती करने के कुछ हμते बाद सैकड़ों कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। टैक अरबपति ने छंटनी के नए राऊंड में पूरी टैस्ला चार्जिंग टीम को हटा दिया।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें