Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती ने की लोगों से मतदान की अपील

May 7, 2024

CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती ने की लोगों से मतदान की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वोटिंग शुरू होते ही सीएम योगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ’लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं विकसित भारत की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘लोकतंत्र और संविधान को बरकरार रखने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में घरों से निकलकर अपना वोट ज़रूर डालें। वोट डालने का एक दिन पूरी ज.दिंगी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।‘

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी अपने एक्स अउंकाट पर एक पोस्ट के माध्यम से लोगों वोट करने की अपील की। मायावती ने लिखा, ‘देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा आमचुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में पहले की तरह आज भी पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प को नहीं भूलना है और अपने वोट की हर प्रकार से रक्षा करते हुए मतदान जरूर करके अपना भविष्य खुद संवारने का यह लोकतांत्रिक अवसर कतई नहीं गंवाना है।‘

उन्होंने आगे लिखा, ‘चुनाव आयोग से भी विशेष आग्रह है कि विरोधी पार्टयिों में भी खासकर रूलिंग पार्टी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार किए जा रहे उल्लंघन पर सख्ती से अंकुश लगाए ताकि चुनाव सही, स्वतंत्र व निष्पक्ष हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें