Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India Express की 78 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, बड़ी तादाद में छुट्टी पर क्रू मेंबर

May 8, 2024

Air India Express की 78 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, बड़ी तादाद में छुट्टी पर क्रू मेंबर

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी एक साथ में बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण एयरलाइन को पिछले 12 घंटे में 78 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की ओर से एक साथ बीमारी की छुट्टी लेने की वजह एयरलाइन में किया जा रहा बदलाव है, जिसका विरोध दर्ज करने के लिए ये कदम उठाया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से 2023 में टाटा ग्रुप की बजट एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व एयर एशिया इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय करने की मंजूरी दे दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से किए जा रहे बदलावों से केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी खुश नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, जो उड़ानें रद्द हुई हैं, उनमें घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। केवल केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोङिकोड और कन्नूर से करीब एक दर्जन उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी थीं, जो कि मध्य पूर्व के देशों में जा रही थीं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे केबिन क्रू का एक वर्ग मंगलवार शाम से बीमारी की छुट्टी पर चला गया है। इसके कारण कई उड़ानों को देरी का सामना कर पड़ रहा है और कई उड़ानों को रद्द किया गया है। हम क्रू के साथ इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।‘

‘हम यात्रियों को हुई इस असुविधा के कारण माफी मांगते हैं’
एयरलाइन के प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘हम यात्रियों को हुई इस असुविधा के कारण माफी मांगते हैं। मौजूदा परिस्थिति हमारे मानकों को प्रदर्शति नहीं करती है। उड़ान रद्द होने के कारण जिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है, हम उन्हें पूरा रिफंड या अगली तारीख के लिए नई उड़ान की पेशकश करते हैं।‘ साथ ही यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर एयर इंडिया एक्सप्रेस से उनकी आज की उड़ान है तो कृपया घर से निकलने से पहले चेक करें कि वह प्रभावित है या नहीं।

हवाईअड्डे पर जाने से पहले जांच लें कि उड़ान प्रभावित हुई है या नहीं
प्रवक्ता ने कहा, “हम इस अप्रत्याशित व्यवधान के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति उस सेवा के मानक को प्रतिबिंबित नहीं करती है जिसे हम प्रदान करने का प्रयास करते हैं। रद्दीकरण से प्रभावित मेहमानों को पूर्ण धनवापसी या किसी अन्य तिथि के लिए मानार्थ पुनर्निर्धारण की पेशकश की जाएगी। मेहमानों आज हमारे साथ उड़ान भरने वालों से अनुरोध है कि हवाईअड्डे पर जाने से पहले यह जांच लें कि उनकी उड़ान प्रभावित हुई है या नहीं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें