Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Boeing 737 Plane Crashes: सेनेगल में बोइंग 737 विमान रनवे से फिसला, 10 लोग हुए घायल

May 9, 2024

Boeing 737 Plane Crashes: सेनेगल में बोइंग 737 विमान रनवे से फिसला, 10 लोग हुए घायल

डकार: सेनेगल की राजधानी डकार के हवाई अड्डे पर एक बोइंग 737 विमान रनवे से फिसल गया, जिससे उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। देश के परिवहन मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विमान में कुल 85 लोग सवार थे।

परिवहन मंत्री एल मलिक नदिये ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘ट्रांसएयर’ द्वारा संचालित ‘एयर सेनेगल’ की उड़ान बुधवार देर रात बमाको जा रही थी। उन्होंने बताया कि विमान में 79 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विमान में सवार अन्य लोगों को एक होटल में ठहराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें