Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतों में हुआ बदलाव , कई राज्यों में बढ़े इसके रेट,जाने क्या है आज के इनके भाव

May 10, 2024

Petrol और Diesel की कीमतों में हुआ बदलाव , कई राज्यों में बढ़े इसके रेट,जाने क्या है आज के इनके भाव

 

हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 10 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में अगर आप बाहर जा रहे है तो एक बार आज की पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। तो चलिए जानते है कि आज आपको अपने राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल।

आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।

जिसके मुताबिक, बिहार सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। आज असम, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तामिलनाडु में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ है, जबकि आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल, झारखंड, केरल, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और यूपी में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी, 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों पर लगाई रोक, भड़के ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें