Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nafe Singh Rathee मामले से जल्द उठेगा पर्दा, CBI की टीम ने वारदात स्थल का लिया जायजा

May 10, 2024

Nafe Singh Rathee मामले से जल्द उठेगा पर्दा, CBI की टीम ने वारदात स्थल का लिया जायजा

झज्जर: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच तेज हो गयी है। सीबीआई की डीआईजी लवली कटियार के नेतृत्व में एक बार फिर से सीबीआई की टीम बहादुरगढ़ पहुंची । जिस बराही फाटक के पास नफेसिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गयी थी। उसी वारदात स्थल का सीबीआई की डीआईजी ने मौका मुआयना किया। सीबीआई डीआईजी की टीम ने जिस गाड़ी में नफे सिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, उस फॉर्च्यूनर गाड़ी का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही वारदात के समय प्रयोग में लाई गई आई-20 गाड़ी की जांच सीबीआई की टीम के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने गहनता से की।सूत्रों की मानें तो सीबीआई इस मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा करने वाली है। टीम के हाथ कुछ अहम सुराग और वीडियो लगे हैं। जिनके आधार पर मामले की जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।स्वर्गीय नफे सिंह राठी की हत्या के बाद उनके परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

जिसके बाद सरकार ने यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। अब सीबीआई इस मामले की सही ढंग से जांच करने में जुट गई है। सीबीआई डीआईजी लवली कटियार ने बहादुरगढ़ में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। डीआईजी लवली कटियार ने स्थानीय पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की और अब तक जांच में सामने आए विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच तेज करने के आदेश भी अपनी टीम को दिए। सीबीआई ने एक तरफ जहां पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत की है।

तो वहीं बहादुरगढ़ के लाइनपार थाने में जाकर पुलिस से भी अब तक की जांच का पूरा ब्यौरा मांगा है । इसके साथ ही फॉर्च्यूनर गाड़ी जिसमें नफे सिंह राठी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी गई थी। यह वारदात 25 फरवरी की शाम को हुई थी । इस वारदात में नफे सिंह राठी के साथ उनके एक सहयोगी जयकिशन दलाल की भी मौत हो गई थी। वहीं उनके सुरक्षाकर्मी और भांजे को भी गोलियां लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस ने हमलावरों को गाड़ी मुहैया करवाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है । तो वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो शार्प शूटर भी गिरफ्तार किया जा चुके हैं । मगर वारदात को अंजाम देने वाले दो शार्प शूटर अब भी पुलिस की तरफ से बाहर हैं। इस वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठ कर गैंग ऑपरेट कर रहे कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। इस वारदात के पीछे के असली मास्टरमाइंड का नाम भी अभी तक सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि सीबीआई जांच में क्या बड़े खुलासे होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें