Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: धीमी ओवरगति के लिए Gujarat Titans के कप्तान गिल पर लगा 24 लाख रूपये का जुर्माना

May 11, 2024

IPL 2024: धीमी ओवरगति के लिए Gujarat Titans के कप्तान गिल पर लगा 24 लाख रूपये का जुर्माना

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। यह टीम का इस सत्र में धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था।

इसके लिये हर खिलाड़ी पर छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है ।गुजरात इस समय 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है जबकि चेन्नई 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें