
मुंबई :- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने शुरू से ही सिनेमाघरों में तूफान मचाया है ऐसे में आमिर खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब बैठे है। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म सरफरोश को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में आमिर खान, सोनाली बेन्द्रे और नसीरउद्दीन साह ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान और सरफरोश की टीम ने एक शानदार पार्टी रखी थी और जूहू के पीवीआर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।
इस बीच आमिर खान ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। सरफरोश 2 को लेकर उन्होंने कहा, मैं एक बात के बारे में कमिटेड हो सकता हूं, कि हम निश्चित रूप से इसके लिए सही स्क्रिप्ट और सही तरह की फिल्म के साथ आने के लिए वाकई में सीरियस होकर काम करेंगे। मेरा मानना है कि सरफरोश 2 बिल्कुल बननी चाहिए। हम सही कहानी की तरफ फोकस कर रहे हैं और जल्द ही इसकी तलाश भी पूरी हो जाएगी।
यदि सब कुछ सही बैठता है तो मैथ्यू आपको इसके लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा। सरफ़रोश के निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन ने कहा, आमिर उत्सुक हैं मैं भी इसे बनाने की योजना बना रहा हूं। लेकिन जब तक आपको इसे करने की आजादी और विकल्प नहीं मिलेगा और यदि यह आपके लिए आनंददायक नहीं होगा तो दूसरे लोग आपकी फिल्म का आनंद कैसे उठा पाएंगे? इसके अलावा ऐसी बहुत सी स्क्रिप्ट भी नहीं हैं जो मुझे पसंद आई हों।
मेष: दिन शुभ रहेगा...