Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024: KKR और MI होंगे आमने-सामने; जानिए कब और कहां देखें मैच

May 11, 2024

IPL 2024: KKR और MI होंगे आमने-सामने; जानिए कब और कहां देखें मैच

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग के 60वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) की मेजबानी करेगी। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि कोलकाता शीर्ष पर है और आज जीत के साथ क्वालीफिकेशन स्थान पर नजर रखेगी। आईपीएल में कोलकाता और मुंबई 33 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इन 33 मैचों में से कोलकाता ने 10 जीते हैं जबकि मुंबई 23 मौकों पर विजयी रही है।

केकेआर बनाम एमआई आमने-सामने: 33

कोलकाता नाइट राइडर्स: 10

मुंबई इंडियंस: 23

केकेआर बनाम एमआई मैच का समय: मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

केकेआर बनाम एमआई मैच स्थल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

केकेआर बनाम एमआई का भारत में टेलीविजन पर सीधा प्रसारण: केकेआर बनाम एमआई मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।

भारत में लाइव स्ट्रीम: केकेआर बनाम एमआई की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर उपलब्ध है।

संभावित क:

केकेआर: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी/नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षति राणा।

एमआई: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दकि पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह/आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, पीयूष चावला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें