Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arjun Kapoor ने ‘इश्कजादे’ की 12वीं एनिवर्सरी की सेलिब्रेट,’Singham Again’ में निभाएंगे खलनायक की भूमिका

May 11, 2024

Arjun Kapoor ने ‘इश्कजादे’ की 12वीं एनिवर्सरी की सेलिब्रेट,’Singham Again’ में निभाएंगे खलनायक की भूमिका

मुंबई: एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ की 12वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। एक्टर अपकमिंग फ्रेंचाइजी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘इश्कजादे’ में उन्होंने परमा चौहान के किरदार को ग्रे शेड्स के साथ निभाया और अब वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म के साथ नेगेटिव किरदारों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, ‘पिछले 12 सालों में, मैंने अलग-अलग किरदार निभाए हैं।

‘इश्कजादे’ के परमा चौहान से मैं असल जिंदगी में काफी अलग हूं। वह हिंसक था और उसका रवैया ऐसा था कि वह अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति की परवाह नहीं करता था।’ ’मेरे लिए, इस तरह के ग्रे शेड्स वाले किरदार निभाकर अपनी जर्नी शुरू करना एक अद्भुत और अनोखा अनुभव था। अब, ‘सिंघम अगेन’ के साथ, मैं खलनायक का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे करियर का एक नया मोड़ है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि फैंस मेरी परफॉर्मेंस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें