Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में हुआ सस्ता ,जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

May 13, 2024

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में हुआ सस्ता ,जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। 13 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रहे है तो पहले एक बार आज के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। बिहार में आज पेट्रोल का भाव 10 पैसे घटकर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा असल, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू – कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू और तंलंगाना में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें