Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

May 13, 2024

जयपुर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कम से कम चार स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के दस्ते इन स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन स्कूलों के छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है और बम रोधी तथा श्वान दस्तों के साथ पुलिस के दल स्कूलों में पहुंच गए हैं। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, ‘‘चार-पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस इन स्कूलों में पहुंच गई है।’’ पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और टीम यह ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें