Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के फतेहाबाद में चाकू घोंप पर हत्या, रेलवे लाइन पर फेंका शव

May 13, 2024

हरियाणा के फतेहाबाद में  चाकू घोंप पर हत्या, रेलवे लाइन पर फेंका शव

फतेहाबादः हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना के पास रेलवे लाइन पर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अराजक तत्वों ने शव को रेलवे की लाइनों पर फेंक दिया और फरार हो गए। शव लाइनों पर इसलिए फेंका ताकि ट्रेन गुजरने के बाद किसी को शक न हो कि हत्या की गई थी।

लेकिन ट्रैक से ट्रेन गुजरती उससे पहले ही गश्त कर रहे पुलिस दल को डैड बॉडी मिल गई। शव खून से लथपथ था। पुलिस अधिकारियों का करना है कि हत्या चाकू घोंप कर की गई थी। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिस पर उसकी पहचान 32 वर्षीय कर्मजीत सिंह निवासी इंदाछोई के रूप में हुई है।

पुलिस ने तुरंत आधार कार्ड पर अंकित पते पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया की उनका बेटा बिजली टावर पर रिपेयरिंग का काम करता था। रविवार की शाम करीब 5 बजे युवक अपने सहकर्मी से रोहतक जाने की बात कह कर चला गया था।

उसके बाद हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। पिता ने कहा की बेटे को किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों का बयान दर्ज कर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मृतक के पास से बिजली टावर की रिपेयरिंग में इस्तेमाल किए जाना वाला औजारों का बाग भी बरामद हुआ। युवक पर किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था। युवक के पेट और छाती पर चोट के निशान मिले है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें