Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे की पहली वेब सीरीज ‘Stardom’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे Shahrukh Khan,ज्यादातर शूटिंग हुई पूरी

May 13, 2024

बेटे की पहली वेब सीरीज ‘Stardom’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे Shahrukh Khan,ज्यादातर शूटिंग हुई पूरी

मुंबई :- बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपने बेटे आर्यन की वेबसीरीज स्टारडम में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। आर्यन ‘स्टारडम’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टारडम की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी एडिटिंग का काम शुरू होने वाला है।

कहा जा रहा है कि शाहरुख भी स्टारडम में खास किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की जिंदगी होती है, शाहरूख का किरदार स्टारडम में वैसा हीं है। वही ये ख़बरें भी सामने आ रही है कि वेब सीरीज स्टारडम में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारों के भी कैमियो रोल में नजर में आ सकते हैं। इसके साथ ही शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में भी नजर आयेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें