Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया

May 13, 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया

हमीरपुर। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर संसदीय सीट के लिये जिला कलेक्टर की अदालत में नामांकन पत्र दाखिल किया। ठाकुर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देस राज शर्मा के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे। वह इस संसदीय क्षेत्र से पांचवी बार उम्मीदवार होंगे।

इससे पहले ठाकुर ने अपने निवास स्थान समीरपुर में स्थित मां आवाहदेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मां आवाहदेवी धूमल परिवार की कुलदेवी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें