Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में ABVP के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, संगठनात्मक और वैचारिक सत्रों में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

November 15, 2026

कुल्लू में ABVP के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, संगठनात्मक और वैचारिक सत्रों में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

कुल्लूः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू विभाग के 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वाशिंग, कुल्लू में उत्साह एवं संगठनात्मक वातावरण के बीच हुआ। अभ्यास वर्ग के उद्घाटन एवं प्रस्ताविक सत्र में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा, जिला प्रमुख कुल्लू टीकम ठाकुर, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप, खेलो भारत प्रांत सह प्रमुख डॉ. ज्योति बाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अभ्यास वर्ग के अंतर्गत विभिन्न संगठनात्मक एवं वैचारिक सत्रों का भी आयोजन किया गया। सत्रों के प्रारंभ होने से पूर्व जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल-स्पीति की विभिन्न इकाइयों की बैठकें आयोजित की गई, जिनमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

इसके पश्चात ‘वैचारिक यात्रा’ विषय पर आयोजित सत्र में जिला प्रमुख टीकम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की स्थापना, संघर्षपूर्ण यात्रा, विचारधारा एवं संगठन के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, ‘सैद्धांतिक भूमिका’ विषय पर डॉ. ज्योति बाला ने अपना वक्तव्य रखते हुए विद्यार्थी परिषद के मूल सिद्धांतों, विचारों एवं कार्यकर्ता की संगठन के प्रति भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा संगठनात्मक क्षमता का विकास करना है। दिनभर चले वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों के पश्चात रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। अभ्यास वर्ग के माध्यम से जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल-स्पीति के कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक समझ, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें