Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, GT vs KKR, 63rd Match: बारिश के चलते GT और KKR का मैच रद्द, गुजरात का IPL प्लेऑफ से पत्ता कटा

May 13, 2024

IPL 2024, GT vs KKR, 63rd Match: बारिश के चलते GT और KKR का मैच रद्द, गुजरात का IPL प्लेऑफ से पत्ता कटा

IPL 2024, GT vs KKR, 63rd Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 63वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा जाना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।अहमदाबाद में खराब मौसम के कारण टॉस में देरी है। वहां हल्की-हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से मैदान और पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। खिलाड़ी और फैंस स्टेडियम पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बारिश रुकने और मैच शुरू होने की संभावना है। गुजरात के लिए ये करो या मरो वाला मैच है। अगर मैच रद्द होता है तो गुजरात को काफी नुकसान होगा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। उन्हें हर हाल में दो अंक चाहिए और इसके बाद दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।

आईपीएल मनेजमेंट की और से जारी नोटिफिकेशन में खराब मौसम की वजह से मैच रद्द करना पड़ा है। मैच में टॉस भी नहीं हुआ था। इस रद्द हुए मैच में गुजरात की टीम को नुकसान हुआ है वो आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है।

कोलकाता-गुजरात मैच रद्द, GT बाहर:-

आईपीएल 2024 का 63वां मैच रद्द हो गया है। बारिश ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी है। मैच रद्द होने से कोलकाता और गुजरात को एक-एक अंक मिले। प्लेऑफ के समीकरण में बने रहने के लिए गुजरात के लिए दो अंक चाहिए थे, लेकिन अब मैच रद्द होने पर एक अंक मिला। गुजरात के पास फिलहाल 13 मैचों में 11 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। अगर वह मैच गुजरात की टीम जीतती है तो भी टीम अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी।

मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो गई है। कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब प्लेऑफ में पहुंचने की टक्कर छह टीमों के बीच है। अभी भी तीन स्लॉट खाली हैं। जिन टीमों के बीच टक्कर है, वह हैं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स। गुजरात के खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने के बाद लैप ऑफ ऑनर लगाया। मैदान के चारों ओर घूमकर उन्होंने फैंस का आभार जताया और उन्हें शुक्रिया अदा किया।

अहमदाबाद से अच्छी खबर नहीं:-

अहमदाबाद में भारी बारिश हो रही है। थोड़ी देर पहले बारिश रुकी थी, लेकिन अब फिर से बारिश तेज हो गई है। मैदान को कवर्स से ढका गया है, लेकिन आईपीएल 2024 के 63वें मैच पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। ऐसे में गुजरात की टीम मुश्किलों में दिख रही है। प्लेऑफ के समीकरण में बने रहने के लिए गुजरात के लिए दो अंक चाहिए थे, लेकिन अगर आज का मैच रद्द होता है तो एक-एक अंक बांटे जाएंगे। गुजरात के पास फिलहाल 10 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। ऐसे में टीम अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी।

मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो जाएगी। मैच के होने की संभावना कम ही दिख रही है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने की टक्कर पांच टीमों के बीच रह जाएगी। तीन स्लॉट खाली हैं। जिन टीमों के बीच टक्कर है, वह हैं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स।

अहमदाबाद में फिर तेज बारिश:-

अहमदाबाद में फिर से तेज बारिश होने लगी है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। थोड़ी देर पहले बारिश धीमी हुई थी और सुपरसोपर्स मैदान को सुखान के लिए काम में जुट गए थे। अंपायर्स और ग्राउंड स्टाफ के बीच भी बातचीत भी हुई थी। हालांकि, अब फिर से तेज बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। मैदान पर किसी किसी जगह काफी पानी जमा हो गया है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है।

बारिश धीमी हुई:-

अहमदाबाद में बारिश धीमी पड़ चुकी है। हालांकि, मेन पिच से कवर्स नहीं हटाए गए हैं। पिच पर और बाउंड्री के आसपास के क्षेत्र को कवर्स से ढका गया है। सुपरसोपर्स मैदान को सुखान के लिए काम में जुट गए हैं। वहीं, मैदान कर्मचारी भी काम करते हुए दिख रहे हैं। अंपायर्स और ग्राउंड स्टाफ के बीच भी बातचीत जारी है। मैदान पर किसी किसी जगह पानी जमा हो गया है और इसे सुखाने में कुछ वक्त लग सकता है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। ऐसे में इसमें काफी समय है और कुछ देर में मैच की शुरुआत हो सकती है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें