कुल्लू (सृष्टि शर्मा) : अहमदाबाद की सीईपीटी यूनिवर्सिटी के छात्र इन दोनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान इन छात्रों ने कल्लू के नगर स्थित एक कार्यशाला में भाग लेते हुए पारंपरिक शिल्प कला के गुर सीखें। इन छात्रों ने यहां ग्रामीण महिलाओं से पारंपरिक सूत काटने, रंगाई, बुनाई और मिट्टी के प्लास्टर की कला सीखी। नग्गर में कुल्लू व्हिंप्स नामक संस्था द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जहां अहमदाबाद से आए इन छात्रों ने हिमचाल की पारंपरिक शिल्प कला को समझने और सीखने का मौका मिला। अहमदाबाद से आई छात्र ने बताया की नगर में आयोजित इस पाठशाला में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस दौरान यहां पर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से पारंपरिक तरीके से सूत काटने, सूत रंगने , और बुनाई में अलग अलग डिजाइन बनाने की कला को सिखा। इस दौरान हिमाचल में पारंपरिक तरीके से इस्तेमाल होने वाली ऊन के बारे में भी उन्हें जानने का मौका मिला।
मेष: दिन शुभ रहेगा...