Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप हुई रवाना

May 15, 2024

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप हुई रवाना

बेंगलुरु: भारतीय पुरुष हॉकी टीम यूरोप में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए मंगलवार सुबह एंटवर्प, बेल्जियम के लिए रवाना हो गई।

भारत वर्तमान में शीर्ष स्तर पर नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिलया के बाद पाॅइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के तहत बेल्जियम चरण 22 मई को शुरू होगा और 30 मई को समाप्त होगा जबकि इंग्लैंड चरण एक जून को शुरू होगा और 12 जून को समाप्त होगा। भारत दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा। भारतीय टीम का 22 से 26 मई के बीच एंटवर्प में मेजबान बेल्जियम ओर अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद लंदन में एक से नौ जून तक जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच खेलेगी। भारत वर्तमान में आठ मैचों में 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें