Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIR में स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोपः बिभव ने मुझ पर पूरी ताकत से हमला किया और सीने, शरीर के निचले हिस्से पर भी लात मारा

May 17, 2024

FIR में स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोपः बिभव ने मुझ पर पूरी ताकत से हमला किया और सीने, शरीर के निचले हिस्से पर भी लात मारा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को कई बार लात मारने के साथ ही थप्पड़ भी मारे थे और मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुका। पुलिस में दर्ज करायी गई प्राथमिकी में यह जानकारी दी गई है। केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर सोमवार को मालीवाल पर कथित हमले की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को तब सामने आई जब राज्यसभा सांसद मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी बनाया। प्राथमिकी में कहा गया है कि मालीवाल लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं, लेकिन कुमार नहीं रुका और उसने मालीवाल के सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लातें मारते हुए हमला किया। मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि कुमार ने उन पर पूरी ताकत से बार-बार हमला किया और कथित तौर पर उन्हें सात-आठ बार थप्पड़ मारे। सोमवार की सुबह मालीवाल यहां सिविल लाइंस पुलिस थाने गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उन पर हमला किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें