Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब से लगेज की No Tension! भारतीय रेलवे की ये सुविधा देगी कोरियर कंपनियों को टक्‍कर, मिलेगी पल-पल की जानकारी

May 18, 2024

अब से लगेज की No Tension! भारतीय रेलवे की ये सुविधा देगी कोरियर कंपनियों को टक्‍कर, मिलेगी पल-पल की जानकारी

 

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने कोरियर कंपनियों को बराबर की टक्‍कर देने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करने के लिए पार्सल को ट्रैक करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेन्ट सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम के माध्यम से उपभोक्ता लगेज (पार्सल) को ट्रैक कर पल-पल की जानकारी ले सकते हैं।

जानकारी के अनुसार,नए मैनेजमेंट सिस्टम में कम्प्यूटर की मदद से लगेज का वजन लेने के बाद 10 अंकों का एक प्रोग्रेसिव रिफरेन्स रिकार्ड (पीआरआर) संख्या जेनरेट होगा। जिसकी मदद से उपभोक्ता को अपने लगेज बुक करने के बाद ट्रेन में चढ़ाने से लेकर गंतव्य स्थान तक पहुंचने की सारी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

इसमें लगेज का वजन, बुकिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, सामग्री का विवरण, बुकिंग की तिथि, समय एवं गाड़ी संख्या दर्ज होता है, जिसका मैसेज उपभोक्ता के मोबाइल पर मिलेगा। पार्सल के बुकिंग होने के बाद एक बारकोड जेनरेट होता है, जो पार्सल वाले सामान पर लगाते हैं और बुक करने वाले व्यक्ति को यह बारकोड उपलब्ध करा दिया जाता है। इस बारकोड का प्रयोग करके ग्राहक लगेज से सम्बन्धित जानकारी को ट्रैक कर सकते हैं।

ये सुविधा रेलवे के बरेली सिटी, लालकुआ, कासगंज, बहराइच, बलरामपुर, प्रयागराज रामबाग, बलिया, देवरिया सदर, गाज़ीपुर सिटी, कप्तानगंज, बनारस,फर्रुखाबाद, गोरखपुर, खलीलाबाद बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, ऐशबाग, सीतापुर, लखीमपुर, मऊ, पडरौना, वाराणसी सिटी सिसवा बाजार, सीवान जं.सहित 25 स्टेशनों पर शुरू हो गई है। इसी के साथ ही काठगोदाम,सिटी, काशीपुर, कन्नौज, रामनगर, रूद्रपुर एवं आजमगढ़ के स्टेशनों जल्‍द शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें