Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sean ‘Diddy’ Combs का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, एक्स गर्लफ्रेंड को लात मारते हुए आए नजर

May 18, 2024

Sean ‘Diddy’ Combs का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, एक्स गर्लफ्रेंड को लात मारते हुए आए नजर

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी रैपर शॉन ‘डिडी’ कॉम्ब्स के खिलाफ हमले के आरोपों के संबंध में नया चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ‘पीपल’ मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में रैपर को 2016 के झगड़े के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड व सिंगर कैसेंड्रा एलिजाबेथ वेंचुरा को धक्का देते और लात मारते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो पिछले नवंबर में दायर मुकदमे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा है।

सीएनएन द्वारा जारी वीडियो में, सिंगर कैसेंड्रा ‘कैसी’ वेंचुरा (37) एक होटल के कमरे से बाहर निकलती है और लिफ्ट की ओर बढ़ती हैं। वहीं कॉम्ब्स कमर पर तौलिया लपेटे हुए उनका पीछा करते दिख रहे हैं। पीपल के अनुसार, जब कॉम्ब्स वेंचुरा के पास पहुंचते हैं, तो वह पहले उनको गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटकते हैं और फिर लात मारने लगते हैं। इस दौरान वह उनका पर्स और सूटकेस भी छीन लेते हैं।

मारपीट के चलते वेंचुरा बेसुध होकर जमीन पर लेटी रहती हैं। इस दौरान कॉम्ब्स उन्हें कमरे की ओर खींचते हुए ले जाते हैं। कुछ सेकंड बाद, वह कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं और मेज पर रखी चीजों को फेंकने लगते हैं। वेंचुरा के वकील डगलस एच विगडोर ने ‘पीपल’ द्वारा एक्सेस किए गए एक बयान में कहा, ‘अंदर तक झकझोर देने वाले इस वीडियो ने कॉम्ब्स के हिंसक व्यवहार की पुष्टि की है।‘ उन्होंने कहा, ‘इसे सामने लाने के लिए वेंचुरा ने जो साहस और धैर्य दिखाया है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें