Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बागपत की रहने वाली नैन्सी ने कान रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, 20 किलो का पहना गाउन

May 18, 2024

बागपत की रहने वाली नैन्सी ने कान रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, 20 किलो का पहना गाउन

मुंबई: उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया फैशन सेंसेशन नैन्सी त्यागी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर खुद का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी किया। उन्होंने पिंक कलर का फ्रिल गाउन पहना। यह आउटफिट न केवल उनकी पर्सनल स्टाइल को, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में इनोवेटर के रूप में उनकी जर्नी को भी दर्शाती है।

नैन्सी ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट पर अपनी वॉक की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘77वें कान फिल्म फेस्टिवल में नए कलाकार के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखना अद्भुत था। मैंने इस पिंक गाउन को बनाने में दिन-रात एक कर दिए, जिसमें 30 दिन लग गए। इसमें 1,000 मीटर कपड़ा लगा है और इसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक है।‘ जर्नी मुश्किल रही, लेकिन हर पल कीमती था। मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।

यह एक सपने के सच होने जैसा है, और मुझे आशा है कि मेरा क्रिएशन आपको उतना ही पसंद आएगा, जितना आपके समर्थन ने मुझे प्रेरित किया है। दिल की गहराई से आपका धन्यवाद!’ कंटेंट क्रिएटर की जर्नी को पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मैगजीन ब्रुट द्वारा समर्थन दिया गया है। बागपत जिले के बरनवा गांव में जन्मी नैन्सी ने कहा, ‘मेरा ड्रीम भी इतना बड़ा नहीं था, जहां मैं आज खड़ी हूं, ये आउटफिट मैंने खुद ही बनाया है। एक महीने की मेहनत और 1,000 मीटर के कपड़े का नतीजा है ये। मुझे बहुत खुशी हो रही है। कभी मैंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है।‘ नैन्सी अपने यूनिक स्टाइल और इनोवेटिव डिजाइन के लिए जानी जाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें