Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bathinda Police को मिली बड़ी कामयाबी, बस में यात्री से बरामद किए 1.2 करोड़ रुपए

May 24, 2024

Bathinda Police को मिली बड़ी कामयाबी, बस में यात्री से बरामद किए 1.2 करोड़ रुपए

बठिंडा: बठिंडा पुलिस ने डूमवाली गांव में नाकाबंदी के दौरान एक बस को रोका और चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 1.2 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के एक्स हैंडल पर साझा की गई।

पंजाब पुलिस इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया हैं, कि “डूमवाली गांव में नाकाबंदी के दौरान बठिंडा पुलिस (पीएस संगत) ने एक बस को रोका और एक व्यक्ति से 1,20,00,000 रुपए (एक करोड़ बीस लाख रुपए) बरामद किए।” पुलिस ने कहा, कि “नकदी रखने वाला व्यक्ति इतनी बड़ी रकम ले जाने के लिए कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहा।”

उन्होंने बताया कि नकदी को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर प्राधिकरण को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें