Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

देर रात चली आंधी और बूंदाबांदी से गिरा तापमान

May 25, 2024

देर रात चली आंधी और बूंदाबांदी से गिरा तापमान

लुधियना: शुक्रवार देर रात अचानक चली आंधी व कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंधी की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कत हुई। तेज हवाओं के कारण शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने पर जब लोगों ने पावरकॉम के शिकायत नंबर पर कॉल की तो उन्हें बताया गया कि तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर फ्यूज उड़ गए हैं या सप्लाई सिस्टम कोई और खराबी आ गई। देर रात तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें