Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mr. India का सीक्वल बनाने के लिए बेताब हैं Boney Kapoor,इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

May 26, 2024

Mr. India का सीक्वल बनाने के लिए बेताब हैं Boney Kapoor,इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिए बेताब हैं। दरअसल बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीशपुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया , 25 मई 1987 को प्रदर्शित हुई थी। मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर बोनी कपूर ने एक अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से पर्दे के पीछे की कई फोटोज हैं। इस वीडियो के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिखाई नहीं देने वाली घड़ी अभी भी ऑर्बिट में है। इसने 37 साल पूरे कर लिए हैं। इस जादू को फिर से चलाने के लिए रिचार्ज हो रहा हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें