Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला,घटना CCTV में हुई कैद

May 27, 2024

अंबाला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला,घटना CCTV में हुई कैद

अंबाला: जिले के नग्गल गांव में एक युवक पर निजी बस के कंडक्टर और उसके साथियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 9 बजे की है जब गांव नग्गल निवासी आशीष अपने गांव के बस अड्डे पर खड़ा था। तभी निजी बस कंडक्टर और उसके साथियों ने बस रुकवाकर आशीष पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया है।

गंभीर घायल आशीष को गांववासियों ने तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में 3 से 4 युवक बस से उतरकर आशीष पर हमला करते दिखाई दे रहे है डॉक्टर के मुताबिक लड़ाई झगड़े में घायल युवक को गंभीर चोटें आई है। तो वही पुलिस इस मामले में कारवाई की जुट चुकी है। सरकारी हॉस्पिटल की एडिशनल एसएमओ ने बताया कि लड़ाई झगड़े में घायल आशीष को सिर और बाजू पर गंभीर चोट आई है। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें