Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding : दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, Salman Khan भी हुए रवाना

May 27, 2024

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding : दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, Salman Khan भी हुए रवाना

मुंबई : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस साल मार्च में गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग उत्सव का आयोजन हुआ था, जिसमें देश-विदेश की तमाम फिल्मी और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुईं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दूसरे प्री-वेडिंग बैश का आयोजन 28 से 30 मई के बीच किया जाएगा। कहा जा रहा है कि दूसरे प्री वेडिंग आयोजन के मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शामिल हो सकते हैं। सलमान खान इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेने के लिए स्पेन रवाना हो गए हैं। आज उन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेता टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए।

सलमान खान के साथ उनके भतीजे निर्वाण खान को भी एयरपोर्ट पर देखा गया, वे भी चाचू के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। खबर है कि अंबानी परिवार एक लक्जरी क्रूज पर लगभग 800 मेहमानों की मेजबानी करेंगे। यह क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा। 800 मेहमानों के अलावा, 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ भी क्रूज पर मौजूद रहेंगे।

सलमान खान के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को भी पत्नी साक्षी के साथ स्पेन के लिए रवाना हुए हैं। मार्च में जामनगर में आयोजित हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में भी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लुक और अंदाज से खूब लाइमलाइट लूटी थी। अब इस दूसरे प्री-वेडिंग समारोह का भी वे हिस्सा बनने वाले हैं।

इनके अलावा रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ दूसरे प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। अनंत अंबानी जुलाई में लंबे समय से मित्र रहीं राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी लंदन में हो सकती है। इस जोड़े की सगाई 19 जनवरी 2023 को मुंबई में हुई थी। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें