Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में हुआ महंगा,जाने आज के लेटेस्ट दाम

May 28, 2024

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में हुआ महंगा,जाने आज के लेटेस्ट दाम

 

हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 28 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले एक बार आज के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।

जिसके मुताबिक,बिहार,यूपी और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। वहीं, पंजाब, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में भी पेट्रोल डीजल की कीमतो में कटौती की गई है। राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि यूपी में पेट्रोल 7 पैसे घटकर 94.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे घटकर 87.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें