Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

May 28, 2024

हरियाणा  के झज्जर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,  2 की मौत

हरियाणा के झज्जर में स्थित गांव सासरौली में सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार थे तभी ट्रक ने आकर उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक के टकराते ही युवक सड़क पर गिर गए और सिर में चोट लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय रवि पुत्र सुरेंद्र निवासी भिवानी और अन्य की पहचान 38 वर्षीय राजेश पुत्र रामकिशन निवासी करनाल के रूप में हुई है। राजेश के 2 बच्चे हैं। वह दवाइयों की मार्केटिंग का काम करता था।

झाड़ली जाते समय राजेश से रवि ने लिफ्ट मांगी और बाइक पर सवार हो चल दिया। राजेश दवाइयों की मार्केटिंग के लिए झाड़ली जा रहा था। जैसे ही दोनों ससरौली पहुंचे वैसे ही ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

साल्हावास थाना पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जांच आदि कर मृतकों को परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी। परिजनों के आने के बाद ही शवों को।पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने मृतक के भाई बंटी की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें