Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prajwal Revanna महिला यौन शोषण के आरोप में 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश

May 28, 2024

Prajwal Revanna महिला यौन शोषण के आरोप में 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश

विदेश जाने के ठीक एक महीने बाद कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा है कि वह 31 मई को विशेष जांच दल के समक्ष पेश होंगे, जो उन पर लगे कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहा है। कन्नड़ टीवी चैनल एशियानेट सुवर्ण न्यूज पर प्रसारित वीडियो बयान में प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से शुक्रवार, 31 मई को सुबह 10 बजे एसआईटी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करूंगा और इन पर (आरोपों पर) जवाब दूंगा।

मुझे न्यायालय पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं न्यायालय के माध्यम से झूठे मामलों में पाक-साफ साबित होउंगा।’प्रज्वल की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) या उनके परिवार की ओर से तत्काल इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने कहा, ‘भगवान, जनता और परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। मैं निश्चित रूप से शुक्रवार 31 मई को एसआईटी के सामने उपस्थित होऊंगा।

आने के बाद मैं यह सब खत्म करने की कोशिश करूंगा। मुझ पर विश्वास रखें।’ जद (एस) के प्रमुख तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हासन लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल कथित तौर पर जर्मनी चले गए थे और अब भी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें