Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM केजरीवाल ने चंडीगढ़ में मनीष तिवारी के लिए रोड शो किया

May 30, 2024

CM केजरीवाल ने चंडीगढ़ में मनीष तिवारी के लिए रोड शो किया

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक केजरीवाल ने चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार करते हुए जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि जेल में रहते हुए उनकी दवाएं रोकी गईं। केजरीवाल ने चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोडशो किया। चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने इस मौके पर तिवारी को अच्छा मित्र बताया जो उनके साथ रोडशो में वाहन पर सवार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको चंडीगढ़ से भाजपा को हराना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने किरण खेर को दो बार चुना, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा तक नहीं दिखाया। एक मौका मनीष तिवारी को दीजिए और इस बार उन्हें चुनिए। उनका चुनाव चिह्न् ‘पंजा’ है। पंजे पर वोट डालना है।’’ तिवारी ने चंडीगढ़ आने और चुनाव प्रचार करने के लिए केजरीवाल का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें