ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर टैलीग्राम के जरिए व्यक्ति से 19,29,776 रूपये ठगे

ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने टैलीग्राम के जरिए मौली जागरां के विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति

चंडीगढ़: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने टैलीग्राम के जरिए मौली जागरां के विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से 19 लाख 26 हजार 776 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत अश्वनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 39 साल के अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर-133-134-135 में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया, जिसने खुद को ब्राइटकॉम ग्रुप के एचआर डिपार्टमैंट का चंदा अचार्या नाम बताया।

उसने कहा कि हमारे भेजे गए एड्रेस पर 5 स्टॉर रेटिंग देकर रोजाना 1 हजार से 3 हजार रुपए घर बैठे कमा सकते हो। जब वह जॉब करने के लिए तैयार हुए तो उन्होंने टेलीग्राम ज्वॉइन करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद सारा नाम के टेलीग्राम पर चैट शुरू हो गई। उसने उसे एक टैलीग्राम वीआईपी ग्रुप ज्वॉइन करवाया। उस ग्रुप में फिर लिंक आने शुरू हो गए। जब वह लिंक खोलकर 5 स्टार रेटिंग करते रहे, तो उनके खाते में प्रति लिंक के 50 रुपए आने शुरू हो गए। उसके बाद उन्हें मैसेज आया कि अगर यह जॉब को आगे भी करनी है, तो मनी टॉस्क करना पड़ेगा, जो 2 हजार से शुरू है। जिसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपए लगा दिए। 2 हजार लगाते ही उनके खाते में 3 हजार रुपए आ गए। उन्हें लगा कि यह टॉस्क अच्छी है, जिसके चलते उन्होंने 5 हजार रुपए और लगा दिए और फिर 15 हजार लगा दिए।

यह 20 हजार लगाते ही उनके खाते में 27 हजार 500 रुपए आ गए। फिर उन्हें कहा गया कि अगला टॉस्क पूरा करने के लिए कम से कम 50 हजार रुपए लगाने होंगे। जब 50 हजार रुपए लगा दिए तो उन्हें रुपए आने बंद हो गए। फिर कहा गया कि 50 हजार रुपए से ज्यादा तब आएंगे, जब टॉस्क में और रुपए लगाने होंगे। जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर 19 लाख 29 हजार 776 रुपए लगा दिए और साथ ही टॉस्क भी पूरे किए, लेकिन उनको मुनाफा तो क्या होना था, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए 19 लाख 29 हजार 776 रुपए भी वापस नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

- विज्ञापन -

Latest News