Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mr and Mrs Mahi Movie Review : हर बार क्रिकेट का जादू नहीं चल सकता, उसके लिए कहानी का दमदार होना जरूरी है “Mr & Mrs Mahi”

May 31, 2024

Mr and Mrs Mahi Movie Review : हर बार क्रिकेट का जादू नहीं चल सकता, उसके लिए कहानी का दमदार होना जरूरी है “Mr & Mrs Mahi”

मुंबई (फरीद शेख) : जान्हवी और राजकुमार के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हो गई। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसे जोड़े पर केंद्रित है जो क्रिकेट के प्रति अपने प्यार से एकजुट हैं। जान्हवी कपूर एक डॉक्टर की भूमिका में हैं, जिसे खेल देखना और खेलना दोनों पसंद है, जबकि राजकुमार राव एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं जो खेल में सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प है।

चूंकि वह व्यक्ति अपनी पहचान बनाने में विफल रहता है, इसलिए वह अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनने के लिए प्रशिक्षित करने का फैसला करता है। अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी सफल होती है या नहीं।

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी 1973 में आई फिल्म अभिमान से मिलती जुलती लगती है…कहानी में उतना दम नहीं है, फर्स्ट हाफ में आपका सिर पूरी तरह से चक्कर खा जाएगा कि आखिर हो क्या रहा है क्योंकि उनकी जिंदगी में सब कुछ सही होने के बावजूद भी वो खुश नहीं हैं? महिमा एक डॉक्टर हैं और वो प्रैक्टिस कर रही हैं लेकिन महिमा बचपन में क्रिकेट खेला करती थीं, महिंद्रा अपने पिता की स्पोर्ट शॉप संभाल रहा है और उसका भाई एक सेलिब्रिटी दिखया गया है…..अब बताओ?

अचानक उनके पति महेंद्र ने महिमा को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने उन्हें मना लिया.. उन्होंने अपनी डॉक्टरी प्रैक्टिस छोड़ दी…इसके बाद उनके पति ने उन्हें कोचिंग देना शुरू कर दिया वो स्टेट लेवल पर खेलना स्टार्ट कर देती हैं इसके बीच बहुत सारा ड्रामा और इमोशनल डायलॉग और टूटी फूटी एक्टिंग जान्हवी कपूर की, आपका शायद सिर दर्द करने लगेगा…

बात करें राज कुमार राव की तो वो इस फिल्म में थोड़े बहुत हंसे हैं अपनी हरकतों से और उनकी एक्टिंग नेचुरल है अपने किरदार को अपने अभिनय से बांधे रखते हैं जानवी कपूर को इतना तो देखना चाहिए कि उनके सामने कौन है राज कुमार राव जो अपनी मेहनत के लिए जाने जाते हैं थोड़ी मेहनत तो बनती है कुमुद मिश्रा, आपको अच्छा मनोरंजन करते हैं. हर बार आप क्रिकेट के नाम पर दर्शकों को कुछ भी परोसोगे कैसे चलाएगा? भारत में क्रिकेट का बहुत क्रेज है, पर हर बार क्रिकेट का जादू नहीं चल सकता, उसके लिए कहानी का दमदार होना जरूरी है

राज्य स्तरीय खेल के बाद महिमा प्रसिद्ध हो जाती है उसके बाद पति को वही इरशा, जलन होती है, उसके बाद गलतियों का एहसास होता है पति को और महिमा इंडिया खेल जाती है मस्त है ना..सब कुछ इतना फास्ट दिखाया गया है अब दर्शक कैसे देखते हैं मिस्टर और मिसेज माही को यह उन पर निर्भर करता हैं।

दैनिक सवेरा टाइम्स इस फिल्म को 1.5 स्टार की रेटिंग देती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें