Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress प्रत्याशी Rao Dan Singh ने एक लाख से ज्यादा vote से जीत का किया दावा

June 1, 2024

Congress प्रत्याशी Rao Dan Singh ने एक लाख से ज्यादा vote से जीत का किया दावा

नारनौल: लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में मतदान प्रक्रिया 25 मई को कंप्लीट हो चुकी है और विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अब जनता के बीच जाकर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं विपक्ष सत्ता पक्ष पर अनेक आरोप भी लगा रहा है और इसी कड़ी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया है कि उनकी जीत एक लाख वोटो से भी अधिक से होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा और हरियाणा में भी सबसे अधिक बेरोजगार हैं। इसी कारण से भाजपा के प्रति लोगों में रोष था जिसके कारण लोग भाजपा से नाराज हुए और भाजपा न ही तो किसानों के पक्ष में है और न ही जवान के क्योंकि अग्नि वीर योजना ने आज के युवाओं को 4 साल का सैनिक बनाकर छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि फौज में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है और भाजपा द्वारा चलाई गई अग्नि वीर योजना को तुरंत बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्नि वीर योजना बंद करने के बाद नए सिरे से पुरानी तर्ज पर फौज की भर्ती शुरू की जाएगी उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी का बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें