Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजा वड़िंग को विधायक पराशर के घर चाय पीनी महंगी पड़ी

June 2, 2024

राजा वड़िंग को विधायक पराशर के घर चाय पीनी महंगी पड़ी

लुधियाना: राजा वड़िंग मतदान प्रक्रिया के बीच शनिवार दोपहर शाहपुर रोड पर विधायक अशोक पराशर के घर जा पहुंचे। यहां पराशर परिवार के साथ उन्होंने चाय भी। चाय पीने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासत तेज हो गई। विधायक अशोक पराशर के बेटे विकास पराशर काकू ने दावा किया कि राजा वड़िंग चाय पीने के बहाने आप के पक्ष में समर्थन कर गए हैं।

अशोक पराशर के बेटे का कहना है कि राजा व¨ड़ग दोपहर के वक्त उनके घर आए थे। उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें करीब एक महीना हो गया है लुधियाना में और बढ़िया चाय पीने को नहीं मिली। चाय पीने के बहाने बंद कमरे में लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर के पक्ष में समर्थन कर गए हैं।

विकास पराशर का दावा है कि राजा वड़िंग ने कहा है कि वे गिद्दड़बाहा के रहने वाले हैं, इसलिए लुधियाना की सियासत उनके बस की नहीं है। अशोक पराशर ही बतौर सांसद लुधियाना को बेहतर ढंग से चला सकते हैं। विकास पराशर का कहना है कि राजा वड़िंग के चेहरे पर मायूसी साफ देखने को मिल रही है क्योंकि लुधियाना कांग्रेस के नेता खुलकर उनके साथ नहीं चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें