Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: हल्की बारिश ने बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज़ ,पंजाब और हरियाणा में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम

June 2, 2024

Weather Update: हल्की बारिश ने बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज़ ,पंजाब और हरियाणा में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम

देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों लोगो को भीषण और चिलमिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली के मौसम में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिला। वही भीषण गर्मी का प्रकोप राजस्थान में अभी भी जारी है। राजस्थान में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू चलने की आकांशा जताई है। उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना

देश की राजधानी में लगातार छह दिनों तक भीषण लू के बाद शनिवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। वही सुबह में आसमान में थोड़े बादल छाए रहे। लेकिन वही दोपहर में करीब ढाई बजे धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में दी भीषण लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को हरियाणा और पंजाब में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, IMD ने आज दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी दी है, वही 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में भी लू चलेगी। राजस्थान में 4 और 5 जून को लू चलने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में हो सकती है बारिश
बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम बुलेटिन के अनुसार, 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें