Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonakshi Sinha अपने बर्थडे पर कर रही है अपनी नई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

June 2, 2024

Sonakshi Sinha अपने बर्थडे पर कर रही है अपनी नई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

मुंबई : हीरामंडी की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज जन्मदिन है। हीरामंडी सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नज़र आई। जिसके बाद हर कोई इनके एक्टिंग की तारीफ करते नहीं तक रहा है। एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर अक्सर कही जाती है या कोई यात्रा करती हैं। लेकिन इस साल उनके मन में काम सबसे पहले है। क्योंकि वो अपने काम की प्रतिबद्धताओं के चलते अपना जन्मदिन छोड़ कर फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आपको बता दे कि काफी लंबे समय बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने जन्मदिन पर शूटिंग कर रही हैं।

वह करण रावल के निर्देशन और इचेलॉन प्रोडक्शंस में बन रही एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रही हैं जिस वजह से वो शूटिंग में व्यस्त हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा रविवार को उत्तरी मुंबई के नायगांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा को स्ट्रीमिंग सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने काम के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में शाही महल की पूर्व मुख्य तवायफ रेहाना और उनकी बेटी फरीदन के रूप में वो दोहरी भूमिकाओं में नजर आई।

इस सीरीज के साथ भारतीय फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने ओटीटी पर डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स सीरीज में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शर्मनि सहगल और संजीदा शेख भी हैं। यह लाहौर के हीरामंडी की तवायफों की कहानी है और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सोनाक्षी सिन्हा ने 2005 में कॉस्ट्यूम डिजाइन कर अपने पेशे की शुरुआत की। फिर वो लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर भी चलीं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें