Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच IMD ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

June 3, 2024

Punjab Weather : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच IMD ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

चंडीगढ़। पंजाब में दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में भीषण गर्मी अपने चरम पर है और लोगों को जिससे काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में पंजाब में लोगों को इस गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अब 4 जून तक पंजाब में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है, लेकिन 5 जून से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से पंजाब के 3 जिलों मानसा, बरनाला और लुधियाना में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 6 अन्य जिलों बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में बारिश और तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मालवा के 10 जिलों में 3 जून को स्थिति सामान्य होने की संभावना है, 4 जून तक यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि दोआबा और माझे के 13 अन्य जिलों में 3-4 जून को बारिश और तेज हवाओं के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे पंजाब में 5 जून तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 5-6 जून को पंजाब में होने वाली बारिश के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें