Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतें हुई अपडेट,जानिए इनके आज के लेटेस्ट रेट्स

June 3, 2024

Petrol और Diesel की कीमतें हुई अपडेट,जानिए इनके आज के लेटेस्ट रेट्स

 

नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.08 प्रतिशत फिसलकर 76.93 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत लुढ़ककर 81.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………….पेट्रोल…………..डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………….94.72………………87.62
मुंबई ……………………104.21……………….92.15
चेन्नई…………………….100.75……………….92.34
कोलकाता……………..103.94……………….90.76

ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें