Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jaya-Amitabh Wedding Anniversary: इस वजह से की थी जल्दबाजी में शादी, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

June 3, 2024

Jaya-Amitabh Wedding Anniversary: इस वजह से की थी जल्दबाजी में शादी, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

मुंबई: बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी के आज 51 साल पूरे हो गये हैं। अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है।अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी।

उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म‘जंजीर’बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें