Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Hombale Films’ ने पैन इंडिया के सबसे बड़े डायरेक्टर Prashanth Neel के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट शेयर कर दी शुभकामनाएं

June 4, 2024

‘Hombale Films’ ने पैन इंडिया के सबसे बड़े डायरेक्टर Prashanth Neel के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट शेयर कर दी शुभकामनाएं

मुंबई : होम्बले फिल्म्स एक जानी मानी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसे केजीएफ सीरीज, कंतारा और सालार जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है। मूवी कंपनी ने प्रशांत नील जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर संग कई बेहतरीन फिल्में बनाईं हैं। प्रशांत नील जिन्हें एक टॉप एक्शन डायरेक्टर माना जाता है, वह इंडस्ट्री को के.जी.एफ. और सालार: पार्ट 1 सीजफायर जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में आज, जब हिट-मेकर का बर्थडे है, तब इस खास दिन को और खास बनाते हुए प्रोडक्शन हाउस ने डायरेक्टर को उनके बर्थडे की खास शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही साथ उनके शानदार काम की प्रशंसा भी की है।

प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म डायरेक्टर को शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा है, “🔥 एक्शन के मास्टर, हमारे शानदार डायरेक्टर #PrashanthNeel को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉

खुशियों, बड़ी उपलब्धियों और जबरदस्त एक्शन से भरे भविष्य की कामना करते हैं। आपका काम हमें उत्साहित रखता है, और हम सालार 2, केजीएफ 3 और बहुत से एपिक एडवेंचर्स के लिए उत्सुक हैं! 🚀💣

HBDPrashanthNeel”

https://whatsapp.com/channel/0029Va4m5Q3CsU9QbJ95CW1v

प्रशांत नील एक डायरेक्टर हैं जिन्होंने के.जी.एफ. सीरीज और सालार: पार्ट 1 – सीजफ़ायर के साथ सफलता का मुकाम हासिल किया है। फिल्म डायरेक्टर को के.जी.एफ. जैसी सबसे बड़ी एक्शन फ्रैंचाइज़ फ़िल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाने की उनकी प्रतिभा के जरिए रॉकी भाई और सालार जैसे आइकॉनिक किरदारों को पेश किया है, जिन्हें दुनिया भर में मौजूद दर्शक बेहद पसंद करते हैं। सच कहा जाए तो प्रशांत नील सबसे बड़े पैन इंडिया डायरेक्टर हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने वाली पैन इंडिया लेवल की ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इस तरह से अपनी फिल्मों के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ सबसे बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इस सब के बीच, होम्बले फिल्म्स के पास फिल्मों की एक जबरदस्त लाइनअप है, जिसमें सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम और कंतारा: चैप्टर 1 शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें