Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल-प्रियंका ने अमेठी में किशोरी लाल की जीत पर जताई खुशी और अमेठी के लोगों का जताया आभार

June 4, 2024

राहुल-प्रियंका ने अमेठी में किशोरी लाल की जीत पर जताई खुशी और अमेठी के लोगों का जताया आभार

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी से पार्टी उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा की जीत पर खुशी व्यक्त करती हुए उन्हें बधाई दी है और इसके लिए अमेठी की जनता का आभार जताया है।

श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को कहा “किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई।”

इससे पहले गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में शर्मा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी इस जीत का श्रेय श्रीमती प्रियंका गांधी को जरूर जाता है, जिन्होंने उनको जिताने की जी तोड़ कोशिश की।

उन्होंने कहा कि शर्मा का अमेठी के लोगों से गहरा संबंध रहा है। वह कई दशकों से अमेठी के लोगों से जुड़े हैं, उनकी सेवा कर रहे हैं और उसी का लाभ उन्हें आज मिला है। इसके लिए शर्मा को बधाई देते हुए उन्होंने अमेठी की जनता का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें