Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sooraj Barjatya की फिल्म में हुई बॉलीवुड के नए ‘प्रेम’ की एंट्री, Salman Khan की जगह इस एक्टर संग करेंगे काम

June 6, 2024

Sooraj Barjatya की फिल्म में हुई बॉलीवुड के नए ‘प्रेम’ की एंट्री, Salman Khan की जगह इस एक्टर संग करेंगे काम

मुंबई : बॉलीवुड फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फिल्म प्रेम की शादी बना सकते हैं। आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को लेकर मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। इन सभी फिल्मों में सलमान ने ‘प्रेम’ का किरदार निभाया है। प्रेम का किरदार लोगो को बहुत पसंद भी आया है। वही अब ये कहा जा रहा है कि सूरज बड़जात्या अब सलमान खान नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन को ‘प्रेम’ बनाने जा रहे हैं। सूरज बड़जात्या जल्द अपने नए प्रोजेक्ट प्रेम की शादी पर काम करने जा रहे हैं।

इसमें प्रेम सलमान खान नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन हो सकते हैं। पहले सूरज बड़जात्या इस फिल्म मे सलमान खान को चाहते थे। लेकिन इस फिल्म में मुख्य अभिनेता को रोमांटिक किरदार करना था इसके लिए सलमान खान ने मना कर दिया। जिसके बाद सूरज बड़जात्या ने कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का सोचा है। क्योंकि सूरज बड़जात्या किसी ऐसे एक्टर की खोज कर रहे थे जो स्क्रीन पर मासूमियत ला सके और कार्तिक आर्यन उन्हें इस किरदार के लिए बेस्ट लगे। चर्चा है कि सूरज बड़जात्या ने कार्तिक के साथ फिल्म को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और जल्द फिल्म की स्टोरी पर बात फाइनल हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें