मुंबई: साउथ फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्हें नैशनल क्रश भी कहा जाता है। वह अब हिंदी सिनेमा में भी अपना पैर जमा चुकी हैं। ए¨क्टग करने के साथ-साथ उन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक है। रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बैस्ट सेलिंग लेखिका एना हुआंग की किताब ‘किंग ऑफ रॉथ’ की फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि वह अपनी सातवीं किताब पढ़ रही हैं। रश्मिका ने लिखा, ‘एक बार जब आप पढ़ना शुरू कर देते हैं तो पीछे मुड़कर नहीं देखते.. अब मैं अपनी सातवीं किताब पढ़ने जा रही हूं। बहुत रोमांचक है।‘
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका अल्लू अजरुन स्टारर ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में, फिल्म का दूसरा ट्रैक ‘सूसेकी’ रिलीज किया गया। ‘सूसेकी’ सॉन्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया और श्रेया घोषाल ने गाया है। पुष्पा: द रूल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में फहाद फासिल भी अहम किरदार में है।