Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर में आधे से ज्यादा ट्यूबवैल दिन भर रहे बंद, जनता की प्यास बुझाते-बुझाते हांफ गए निगम मुलाजिम

June 7, 2024

शहर में आधे से ज्यादा ट्यूबवैल दिन भर रहे बंद, जनता की प्यास बुझाते-बुझाते हांफ गए निगम मुलाजिम

लुधियाना: महानगर में बुधवार रात हुई तूफानी बारिश ने जहां बिजली विभाग का ताना-बाना हिलाकर रख दिया, वहीं बिजली की सप्लाई न होने की वजह से नगर निगम के अधिकांश ट्यूबवैल भी दिन भर बंद रहे। टैंकर के जरिये विभिन्न इलाकों तक पानी पहुंचाया गया। दिन भर शहरियों की प्यास बुझाते-बुझाते नगर निगम कर्मी भी हांफ गए। बुधवार रात चली तेज हवाओं के कारण शहर का अधिकतर इलाका बंद पड़ गया। बिजली की तारें टूट जाने के कारण कई इलाकों में रात भर बिजली नहीं आई तो अधिकतर इलाकों में बाद दोपहर बिजली बहाल हो सकी।

बिजली प्रभावित इलाकों में नगर निगम अपने ट्यूबवैल भी चालू न कर सका। एक अनुमान के मुताबिक शहर में 12 से 18 घंटे तक बिजली प्रभावित होने के कारण नगर निगम के 1200 में से लगभग 700 ट्यूबवैल बंद रहे। आधे से ज्यादा शहर में पानी की किल्लत महसूस की गई। इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची या फिर पानी का प्रैशर न के बराबर रहा। सुबह 7 बजे तक घरों में पानी की सप्लाई न हुई तो शिकायतों को लेकर विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के फोन घनघनाने लगे। लोगों की यह मुश्किल अफसरों के पास पहुंचते भी देर न लगी।

अधिकारियों ने तुरंत अपना फील्ड स्टाफ को पानी के टैंकर इलाकों में पहुंचाने की हिदायत दे डाली। लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए निगम के 38 टैंकर कम पड़ गए। बाद दोपहर इलाकों में बिजली बहाल होने से हालात सामान्य होते गए। इस उपरांत अतिरिक्त समय ट्यूबवेल चालू कर लोगों को जलापूर्ति की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें